खरगोन में मध्य प्रदेश शिक्षक संघ की जिला कार्यकारिणी बैठक सम्पन्न
मध्य प्रदेश शिक्षक संघ की प्रदेश इकाई के आव्हान पर खरगोन जिले में जिला कार्यकारिणी की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक का आयोजन दोपहर 12 बजे किया गया, जिसमें जिले की समस्त ब्लॉक, तहसील एवं जिला इकाई के पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक की शुरुआत जिला उपाध्यक्ष प्रदीप यादव द्वारा अतिथियों के परिचय एवं सम्मान के साथ की गई।बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष रमेश पाटीदार एवं संभागीय कोषाध्यक्ष सुनील देशपांडे विशेष रूप से मौजूद रहे। संभागीय कोषाध्यक्ष सुनील देशपांडे ने बैठक के महत्व और संगठनात्मक उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए इसे शिक्षक हितों के लिए आवश्यक बताया। वहीं जिला अध्यक्ष सुनील भावसार ने जिले के शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं, उनके समाधान तथा आगामी रणनीति को लेकर विस्तार से चर्चा की।प्रदेश उपाध्यक्ष रमेश पाटीदार ने संगठन को और मजबूत बनाने पर जोर देते हुए संकुल स्तर तक संयोजक एवं सह-संयोजकों की नियुक्ति करने का आव्हान किया। उन्होंने जनवरी माह में प्रत्येक इकाई में “कर्तव्य बोध कार्यक्रम” आयोजित करने तथा वर्षभर होने वाले संगठनात्मक कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी भी दी।बैठक के अंत में जिला संगठन मंत्री कड़वाजी पाटीदार ने “हमारा विद्यालय – हमारा तीर्थ” विषय पर विस्तार से चर्चा करते हुए प्रत्येक ब्लॉक इकाई को एक विद्यालय का चयन कर उसे तीर्थ स्वरूप में विकसित करने के निर्देश दिए। साथ ही संगठनात्मक सूचनाओं के प्रभावी प्रसारण हेतु गुट प्रणाली के निर्माण, कार्यक्रमों में अनुशासन, विद्यालय स्तर पर अनुशासन बनाए रखने और सदस्यता दोगुनी करने को लेकर विस्तृत मार्गदर्शन दिया गया।बैठक में संगठन की मजबूती, शिक्षकों के हितों की रक्षा और शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के संकल्प के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।

मद्महेश्वर-तुंगनाथ धाम के कपाट खुलने की तारीख कल होगी घोषित, डीएम की मौजूदगी में होंगे धार्मिक अनुष्ठान
TMC सांसद का केंद्र पर हमला, संसद की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल
केदारनाथ यात्रा 2026 का काउंटडाउन शुरू, धाम पहुंचकर DM-SP ने तैयारियों का लिया जायजा
राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला, असम सीएम पर लगाए गंभीर आरोप
12,500 में खरीदे 30 हजार के नकली नोट, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा