गिरिराज धाम गोवर्धन में “राधे श्यामा रोटी बैंक” की शुरुआत
गिरिराज महाराज की पावन धरती गोवर्धन में एक सराहनीय सामाजिक पहल की शुरुआत हुई है। आन्यौर परिक्रमा मार्ग स्थित गोविंद कुंड के समीप “राधे श्यामा रोटी बैंक” का शुभारंभ किया गया। यह पहल ए-यूनिट राधे श्यामा फाउंडेशन अमृतसर और रामश्री चैरिटेबल ट्रस्ट मथुरा के संयुक्त प्रयास से की गई है। रोटी बैंक का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंद लोगों, साधु-संतों, गरीबों और परिक्रमार्थियों को प्रतिदिन निःशुल्क भोजन उपलब्ध कराना है।कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने फीता काटकर और नारियल फोड़कर किया। उन्होंने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे सेवा कार्य समाज में मानवता, सहयोग और सेवा की भावना को मजबूत करते हैं। उपजिलाधिकारी प्रज्ञता त्रिपाठी ने भी रोटी बैंक की शुरुआत को एक महत्वपूर्ण कदम बताया और कहा कि इससे क्षेत्र के गरीब और जरूरतमंदों को बड़ी राहत मिलेगी। उन्होंने भविष्य में इस सेवा का विस्तार और भी क्षेत्रों में किए जाने की आशा जताई।राधे श्यामा रोटी बैंक के माध्यम से प्रतिदिन श्रद्धालुओं, साधु-संतों और जरूरतमंदों को स्वच्छ और पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। कार्यक्रम में स्थानीय लोग, सामाजिक कार्यकर्ता और श्रद्धालु बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और सभी ने इस सेवा कार्य की सराहना की। यह पहल गोवर्धन जैसे धार्मिक क्षेत्र में मानव सेवा को नई दिशा देगी और जरूरतमंदों के लिए सहारा बनेगी।

CM मीटिंग से पहले टला बड़ा हादसा: पटना आते समय BJP विधायक की कार पलटी, एयरबैग ने बचाई जान