पुराना आरटीओ रोड की खराब हालत पर कांग्रेस का प्रदर्शन
भीलवाड़ा: शहर की पुराना आरटीओ रोड की खस्ता हालत के विरोध में कांग्रेस ने अनोखा प्रदर्शन किया। राहगीरों को फूल देकर और मास्क वितरित कर पार्टी ने सड़क की बदहाल स्थिति पर लोगों का ध्यान खींचा। इस मौके पर पीसीसी सदस्य मनोज पालीवाल ने प्रशासन की अनदेखी और भाजपा सरकार की नाकामी पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि आरटीओ रोड शहर के मुख्य चौराहों में से एक है और यहां की हालत बहुत खराब है, जिससे कॉलोनी वासियों को रोजाना परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।पानी और धूल भरी सड़क के कारण लोगों को अस्थमा जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। पालीवाल ने कहा कि भाजपा सरकार बड़े-बड़े वादे कर रही है, लेकिन धरातल पर कोई कार्य नहीं हो रहा। अधिकारी जनता की सुनवाई नहीं कर रहे हैं। यदि समय रहते इस सड़क की मरम्मत नहीं की गई तो उग्र प्रदर्शन किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।आज कांग्रेस ने प्रशासन की लापरवाही के लिए आम जनता से माफी मांगते हुए प्रदर्शन किया। इस दौरान सभी कांग्रेस कार्यकर्ता और आम लोग अपनी नाराजगी व्यक्त करते नजर आए। भीलवाड़ा शहर महासचिव निशार सिलावट ने कहा कि नगर निगम और प्रशासन को कई बार अवगत कराने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई, जिससे आम जनता त्रस्त हो गई है।उन्होंने आगे कहा, “हमने इस प्रदर्शन के माध्यम से जनता का आक्रोश व्यक्त किया है। भीलवाड़ा में अब आम जन की सुनवाई करने वाला कोई नहीं है। अधिकारी आरामदायक ऑफिस में बैठे हैं और जनता धूल खा रही है। जनता की आवाज अब कितनी दूर तक पहुंचेगी? सरकार कब जनता की ओर ध्यान देगी? भीलवाड़ा में भाजपा का बोर्ड होने के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हुई।”

झुग्गी बस्ती में रहने वाली चांदनी बनी MP बोर्ड की टॉपर
MP में आयुष्मान योजना से बाहर अस्पतालों को राहत, NABH सर्टिफिकेट की समयसीमा बढ़ी