सागर में तिली तिगड्डा चौराहे पर वार्डवासियों का चक्काजाम, जलभराव और शराब दुकान के विरोध में हंगामा
सागर शहर के तिली वार्ड में सड़क पर लगातार बने जलभराव और मंदिर व स्कूल के सामने संचालित शराब दुकान के विरोध में बुधवार को वार्डवासियों का गुस्सा सड़कों पर फूट पड़ा। नाराज लोगों ने तिली तिगड्डा चौराहे पर चक्काजाम कर दिया, जिससे क्षेत्र की यातायात व्यवस्था पूरी तरह से ठप हो गई।स्थानीय लोगों का कहना है कि तिली वार्ड में लंबे समय से सड़क पर जलभराव की गंभीर समस्या बनी हुई है। बारिश के बाद हालात और बदतर हो गए हैं। सड़क पर भरे पानी के कारण राहगीरों, वाहन चालकों और आसपास के रहवासियों को रोजाना भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई बार नगर निगम और जनप्रतिनिधियों को शिकायतें की गईं, लेकिन अब तक समस्या का कोई स्थायी समाधान नहीं हो पाया है।इसी के साथ वार्डवासियों ने मंदिर और स्कूल के ठीक सामने संचालित शराब दुकान पर भी आपत्ति जताई। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि नियमों के खिलाफ इस शराब दुकान का संचालन किया जा रहा है, जिससे बच्चों, महिलाओं और श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर खतरा बना हुआ है। इसके बावजूद प्रशासन द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है।इन सभी मांगों को लेकर बड़ी संख्या में वार्डवासी तिली तिगड्डा चौराहे पर एकत्र हुए और चक्काजाम कर दिया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने नगर निगम प्रशासन और भाजपा पार्षद के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। लोगों का कहना था कि जब तक जलभराव की समस्या का समाधान नहीं होता और शराब दुकान को वहां से नहीं हटाया जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।चक्काजाम के चलते चौराहे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। स्कूल बसें, एंबुलेंस और रोजमर्रा की जरूरतों से जुड़े वाहन भी जाम में फंसे रहे, जिससे आम जनता को काफी परेशानी उठानी पड़ी।मामले की गंभीरता को देखते हुए मौके पर डायल 112 की टीम और स्थानीय पुलिस बल पहुंचा। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों से बातचीत कर जाम खुलवाने का प्रयास किया और अधिकारियों को मौके की स्थिति से अवगत कराया। प्रशासन की ओर से आश्वासन के बाद ही प्रदर्शन समाप्त होने की बात कही जा रही है।

90 डॉलर के नीचे आया क्रूड: अंतरराष्ट्रीय नरमी के बीच भारतीय तेल कंपनियों ने नहीं बदले रेट।
World Heritage Day 2026: विरासत के संरक्षण का संकल्प, आइए देखें दुनिया के ये 7 अजूबे।
मुंबई का नया लैंडमार्क: धारावी के बाद देश के सबसे बड़े रिडेवलपमेंट को लीड करेंगे अदाणी।
केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ी सौगात: महंगाई भत्ते में 2% की वृद्धि, 1 जनवरी से लागू
अजमेर दरगाह-मंदिर विवाद: जिला कोर्ट में कानूनी उलझनों के बीच टली सुनवाई, 2 मई की तारीख मुकर्रर।
बंगाल चुनाव 2026: योगी की एंट्री से बढ़ा पारा, ममता सरकार पर बोला तीखा हमला