मथुरा में दुष्कर्म आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली
मथुरा: मथुरा में पुलिस ने महिला से दुष्कर्म के आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पुलिस को देखकर भागने लगा और फायरिंग की, जिस पर पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आरोपी के पैर में गोली लगी। घायल आरोपी को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया।घटना मथुरा जिले की है, जहां एसओजी टीम और कोतवाली पुलिस संयुक्त रूप से चेकिंग अभियान चला रही थी। इस दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि थाना गोवर्धन क्षेत्र के गांव जुलहेदी का निवासी ओमप्रकाश, जो हाल ही में महिला से दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहा था, के.आर. डिग्री कॉलेज के पास मौजूद है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आरोपी को घेर लिया।खुद को घिरा देख आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी और भागने की कोशिश की। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में वह गोली लगने के बाद जमीन पर गिर पड़ा और मौके पर गिरफ्तार कर लिया गया।पुलिस ने आरोपी के पास से एक मारुति एक्सप्रेसो कार, 315 बोर का तमंचा, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद किया।सीओ सिटी आईपीएस आशना चौधरी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ थाना गोवर्धन में दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज है और वह वारदात के बाद से फरार था। पुलिस लंबे समय से उसकी तलाश कर रही थी। फिलहाल आरोपी का इलाज चल रहा है और आगे कानूनी कार्रवाई की जाएगी।पुलिस अधिकारियों ने कहा कि जिले में अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

“अगर नीयत साफ है तो शब्दों का खेल करने की जरूरत नहीं”
लोन चुकाने के लिए बना तांत्रिक, फर्जी बाबा गिरफ्तार