खरगोन में 134वें नवग्रह मेले का भूमि पूजन, मेले की अवधि एक सप्ताह बढ़ी
खरगोन। शहर के कसरावद रोड पर गुरुवार को 134वें नवग्रह मेले का भूमि पूजन और नवग्रह पूजा पूर्व कृषि राज्यमंत्री और विधायक बालकृष्ण पाटीदार द्वारा किया गया। इस बार मेला 1 जनवरी से 22 फरवरी तक चलेगा और इसकी अवधि को एक सप्ताह बढ़ाया गया है, जिससे व्यापारियों को राहत मिलेगी और आमजन भी मेले का अधिक समय तक आनंद उठा सकेंगे।भूमिपूजन के साथ ही मेले की लेआउट प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। नगर पालिका ने इस बार दुकानदारों को किराये में भी राहत दी है और व्यवस्थाएं पूर्व की दर से ही उपलब्ध कराई जाएंगी।पूर्व कृषि राज्यमंत्री बालकृष्ण पाटीदार ने बताया कि यह मेला प्रदेश में ग्वालियर के बाद दूसरे नंबर पर अपनी पहचान रखता है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री से मेले में वाहनों की खरीदी पर सेल टैक्स में छूट दिलाने के प्रयास किए जाएंगे।इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष छाया जोशी, सीएमओ कमला कॉल, पार्षद और व्यापारी भी उपस्थित रहे। पूर्व राज्यमंत्री ने मेले का इतिहास भी साझा किया। उन्होंने बताया कि यह मेला करीब 1962 से इसी क्षेत्र में आयोजित हो रहा है। पहले मेला नवग्रह मंदिर की तरफ लगता था और पुराने समय में लकड़ी के झूले आते थे। उस समय बिजली की समस्या आम थी, लेकिन अब पूरा मेला रंग-बिरंगी रोशनी से सजा होता है। समारोह के दौरान पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को याद करते हुए "अटल बिहारी जी अमर रहें" का नारा भी लगाया गया।

“अगर नीयत साफ है तो शब्दों का खेल करने की जरूरत नहीं”
लोन चुकाने के लिए बना तांत्रिक, फर्जी बाबा गिरफ्तार