ईमानदारी ने जीता भरोसा: भिंड में लौटा खोया पर्स, मानवता की मिसाल
भिंड। भिंड शहर में एक बार फिर ईमानदारी और पुलिस–जन सहयोग की सराहनीय मिसाल सामने आई है। शहर के मुख्य बाजार क्षेत्र में एक 60 वर्षीय वृद्ध महिला का पर्स गुम हो गया, जिसमें नकद राशि और महत्वपूर्ण दस्तावेज रखे हुए थे।पर्स मिलने पर सिरसाई का पुरा निवासी युवक रामप्रसाद कुशवाह ने ईमानदारी और जिम्मेदारी का परिचय देते हुए बिना किसी देरी के पर्स में मिले दस्तावेजों के आधार पर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना देहात पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए महिला के परिजनों से संपर्क किया और कुछ ही समय में पर्स सुरक्षित रूप से उन्हें लौटा दिया।पर्स में रखी पूरी 2500 रुपये की नकद राशि और सभी दस्तावेज सुरक्षित पाए गए। पर्स वापस मिलने पर वृद्ध महिला और उनके परिजनों ने राहत की सांस ली और ईमानदार नागरिक व पुलिस का आभार व्यक्त किया।इस सराहनीय कार्य में निरीक्षक मुकेश शाक्य (थाना प्रभारी देहात), आर. ज्ञानेन्द्र मिश्रा, ईमानदार नागरिक रामप्रसाद कुशवाह (निवासी सिरसाई का पुरा) तथा दीपक इंडोरिया (ऑनलाइन शॉप संचालक) का विशेष योगदान रहा।यह घटना साबित करती है कि जब जागरूक नागरिक और पुलिस मिलकर कार्य करते हैं, तो समाज में विश्वास, सुरक्षा और मानवता की भावना और अधिक मजबूत होती है। भिंड की यह घटना ईमानदारी और संवेदनशीलता का प्रेरणादायक उदाहरण बन गई है।

Pradeep Agrawal बाबा से आशीर्वाद लेने पहुंचे थे, तभी हुआ विवाद
“अगर नीयत साफ है तो शब्दों का खेल करने की जरूरत नहीं”
लोन चुकाने के लिए बना तांत्रिक, फर्जी बाबा गिरफ्तार