सेंट माइकल चर्च में आधी रात को गूंजा शांति और प्रेम का संदेश
भिंड। सेंट माइकल चर्च में 24 दिसंबर की आधी रात प्रभु यीशु मसीह के जन्मोत्सव क्रिसमस का भव्य एवं श्रद्धामय आयोजन किया गया। कड़ाके की ठंड के बावजूद मसीही समाज के लोगों में विशेष उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर 100 से अधिक श्रद्धालु चर्च में एकत्रित होकर प्रार्थना सभा में शामिल हुए।ग्वालियर धर्मप्रांत के फादर हर्षल ने अपने संदेश में कहा कि प्रभु यीशु का इस धरती पर आगमन मानवता के लिए प्रेम, करुणा और शांति का संदेश लेकर आया है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में यीशु मसीह के विचारों को अपनाकर ही समाज में आपसी भाईचारा, सद्भाव और शांति स्थापित की जा सकती है।कार्यक्रम के दौरान फादर स्टेनिलस ने विशेष प्रार्थना कर देश, समाज और विश्व में शांति की कामना की। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं को क्रिसमस की शुभकामनाएं देते हुए सेवा, त्याग और प्रेम के मार्ग पर चलने का आह्वान किया।चर्च के सदस्य स्टेनी डी सिल्वा और टॉम जॉस ने बताया कि समारोह का समापन आपसी बधाइयों और शुभकामनाओं के साथ किया गया। चर्च परिसर में की गई आकर्षक क्रिसमस सजावट, मोमबत्तियों की रोशनी और भजनों ने पूरे वातावरण को आध्यात्मिक और उल्लासपूर्ण बना दिया।

Pradeep Agrawal बाबा से आशीर्वाद लेने पहुंचे थे, तभी हुआ विवाद
“अगर नीयत साफ है तो शब्दों का खेल करने की जरूरत नहीं”
लोन चुकाने के लिए बना तांत्रिक, फर्जी बाबा गिरफ्तार