बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में उज्जैन में प्रदर्शन
बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों के विरोध में आज उज्जैन में अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद और बजरंग दल द्वारा जोरदार प्रदर्शन किया गया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने बांग्लादेश के राष्ट्रपति का पुतला जलाकर अपना विरोध दर्ज कराया और जमकर नारेबाजी की।बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों के खिलाफ देशभर में लगातार धरना-प्रदर्शन किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में उज्जैन के टावर चौक पर अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद और राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने बांग्लादेश के राष्ट्रपति शेख यूनूस के पुतले की जूते-चप्पलों से पिटाई की और बाद में पुतला दहन किया। इस दौरान बांग्लादेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की गई।प्रदर्शन के दौरान महंत निलेश पुरी महाराज ने कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे और भारत सरकार को इस मामले में सख्त कदम उठाने चाहिए।

Pradeep Agrawal बाबा से आशीर्वाद लेने पहुंचे थे, तभी हुआ विवाद
“अगर नीयत साफ है तो शब्दों का खेल करने की जरूरत नहीं”
लोन चुकाने के लिए बना तांत्रिक, फर्जी बाबा गिरफ्तार