अमरपाटन में जैन सोशल ग्रुप और निजी फाउंडेशन की पहल पर कन्या शाला अमरपाटन परिसर स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय बालिका छात्रावास में रहने वाली छात्राओं को ठंड से बचने के लिए कंबल वितरित किए गए।इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अमरपाटन थाना प्रभारी विजय सिंह परस्ते थाना स्टाफ के साथ उपस्थित हुए। उन्होंने छात्राओं से संवाद करते हुए साइबर फ्रॉड से बचाव, आसपास के लोगों को जागरूक करने, और अपराध संबंधित जानकारी पुलिस को देने का आह्वान किया। थाना प्रभारी ने पुलिस से डरने की बजाय मित्र बनकर सहयोग करने की बात कही और छात्राओं को पढ़ाई में विशेष ध्यान देने के लिए प्रोत्साहित किया।इस अवसर पर पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष अशोक कुमार जैन, अनुराग जैन, गोलू जैन, मोनू जैन, नितिन जैन, कन्या विद्यालय के शिक्षक अनिल सिंह, नरेंद्र सिंह, समाजसेवी और थाना स्टाफ भी उपस्थित रहे।