भीलवाड़ा में राजस्थान नर्सेज यूनियन, महात्मा गांधी चिकित्सालय के निर्देशानुसार और भीलवाड़ा संयुक्त मोर्चा संघर्ष समिति के जिलाध्यक्ष मनोज जोशी के नेतृत्व में संविदा नर्सेज की आगामी भर्ती को लेकर मुखर्जी उद्यान में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में संविदा नर्सेज को प्राथमिकता देते हुए 10-20-30 प्रतिशत वार्षिक बोनस के आधार पर भर्ती करने की मांग उठाई गई।जिला प्रवक्ता गिरिराज लड्ढा ने बताया कि राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल जी ने सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने पर घोषणा की थी कि राजस्थान में 10,000 से 15,000 नई नर्सेज भर्ती की जाएंगी। यह खबर नर्सेज समुदाय में खुशी की लहर लेकर आई है। उन्होंने यह भी बताया कि पिछले कई वर्षों से अल्प वेतन पर कार्यरत संविदा नर्सेज केवल 7,000 रुपये में अपने परिवार का भरण-पोषण कर रही हैं। पूर्व की भर्ती 10-20-30 बोनस अंक के आधार पर हुई थी, जिसके कारण कई नर्सेज की उम्र अब 50 वर्ष पार कर चुकी है।RNAU जिलाध्यक्ष कमलेश शर्मा ने कहा कि सरकार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए, भीलवाड़ा संयुक्त मोर्चा संघर्ष समिति की टीम ने मांग की कि आगामी भर्ती संविदा कर्मचारियों के साथ न्याय संगत हो। ये नर्सेज वर्षों से चिकित्सालय, 108 सेवा, प्लेसमेंट एजेंसी, जनता क्लीनिक, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सेटेलाइट सेंटर और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में अपनी सेवाएं दे रही हैं।आवश्यक कार्रवाई के लिए 22 दिसंबर को जिला कलेक्ट्रेट पर "ध्यान केंद्रित बैठक" आयोजित की गई और जिला कलेक्टर के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा गया। इसके साथ ही जिला कलेक्ट्रेट के बाहर नारेबाजी कर अपनी मांगों को प्रमुखता दी गई।इस अवसर पर कार्यकारी जिलाध्यक्ष ललित जीनगर, महेंद्र शर्मा, नीतीश मीणा, लखन राव, बाबूलाल प्रजापति, मधु, इंद्रा गाडरी, जितेंद्र, सोहित कहार, मोहम्मद इकबाल, अंकित बिलाल, सुरेश गुर्जर, ओम प्रकाश शर्मा, तरुण, सचिन, अरविंद, विशाल सुवालका, दीपक शर्मा सहित प्लेसमेंट एजेंसी, 108 सेवा, जनता क्लीनिक और समस्त पैरामेडिकल स्टाफ उपस्थित रहे।