खरगोन में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा एक अल्पसंख्यक महिला डॉक्टर को नियुक्ति पत्र प्रदान करते समय उसके चेहरे से नकाब खींचे जाने की घटना के विरोध में कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया।इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अलीम शेख के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया है कि किसी भी दृष्टि से इस घटना को सही नहीं ठहराया जा सकता। किसी भी प्रदेश के मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी होती है कि वह अपने राज्य में महिलाओं की सुरक्षा और उनके सम्मान की रक्षा करें। लेकिन बिहार के मुख्यमंत्री द्वारा एक मुस्लिम महिला का नकाब खींचने की घटना इस बात का संकेत है कि उनके राज्य में महिलाओं की सुरक्षा कितनी सुनिश्चित है।ज्ञापन में कांग्रेस ने मांग की कि महिलाओं के सम्मान के लिए ऐसे मुख्यमंत्री को अपने पद पर बने रहने का कोई अधिकार नहीं है और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त किया जाए।