मैहर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत स्थित प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस में “नशा मुक्त अभियान” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं और समाज को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराना एवं नशा मुक्त समाज के निर्माण का संदेश देना रहा।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक श्री कांत चतुर्वेदी रहे। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन के साथ की गई। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री अवधेश प्रताप सिंह, जनभागीदारी अध्यक्ष श्री संतोष पाण्डेय, प्रदेश सह संयोजक श्री पारस नाथ तिवारी, कॉलेज के प्राचार्य, छात्र-छात्राएं एवं कॉलेज का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि नशा युवाओं के भविष्य को अंधकार में धकेल देता है और इससे बचाव ही इसका सबसे बड़ा समाधान है। सभी ने मिलकर नशा मुक्त समाज बनाने का संकल्प लिया।कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने, स्वस्थ जीवन अपनाने और समाज में जागरूकता फैलाने के लिए प्रेरित किया गया।