थाना राया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पशु क्रूरता के मामले में चार अभियुक्त गिरफ्तार
मथुरा जनपद के थाना राया क्षेत्र में पुलिस ने पशु क्रूरता के एक गंभीर मामले का खुलासा करते हुए बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने अवैध रूप से और अमानवीय तरीके से मैक्स पिकअप वाहन में जानवरों को भरकर ले जा रहे चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई में 29 पड्डा जीवित अवस्था में बरामद किए गए, जबकि 2 पड़िया मृत अवस्था में मिलीं।पुलिस को यह सफलता 23 दिसंबर 2025 को मिली, जब थाना राया पुलिस टीम को मुखबिर के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि कुछ लोग जानवरों को क्रूरता के साथ वाहन में भरकर ले जा रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने तत्काल बरेली हाईवे पर यमुना एक्सप्रेस-वे के राया कट के पास चेकिंग अभियान चलाया। इसी दौरान मैक्स पिकअप वाहन संख्या UP85 ET 5311 को रोका गया।वाहन की तलाशी लेने पर उसमें अत्यंत अमानवीय तरीके से लदे 29 पड्डा जीवित और 2 पड़िया मृत अवस्था में पाई गईं। मौके से पुलिस ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान अरमान पुत्र इस्फाक, निवासी ग्राम जवार, थाना इग्लास, जनपद अलीगढ़ (उम्र लगभग 22 वर्ष) तथा दिलशाद पुत्र अनवार, निवासी डीग गेट, नई बस्ती, थाना गोविंद नगर, जनपद मथुरा (उम्र लगभग 30 वर्ष) के रूप में हुई।पुलिस ने सभी जीवित पशुओं को सुरक्षित कराते हुए वाहन को कब्जे में लिया और अभियुक्तों के विरुद्ध थाना राया पर मुकदमा संख्या 0482/2025, धारा 11(1)(घ) पशु क्रूरता अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की।पूछताछ के दौरान एक अन्य अभियुक्त का नाम सामने आया, जिसकी तलाश के लिए पुलिस टीम का गठन किया गया। इसके क्रम में वांछित अभियुक्त पप्पू पुत्र हमीद खान, निवासी जंगलगढ़ी मियां की सराय, थाना देहली गेट, जनपद अलीगढ़ (उम्र लगभग 55 वर्ष) को 24 दिसंबर 2025 को कोयल फाटक से आगे बरेली हाईवे पुल के नीचे से गिरफ्तार कर लिया गया।थाना राया पुलिस द्वारा की गई यह कार्रवाई पशु क्रूरता के विरुद्ध सख्त संदेश देती है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस तरह के अपराधों में संलिप्त लोगों के खिलाफ आगे भी कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

Pradeep Agrawal बाबा से आशीर्वाद लेने पहुंचे थे, तभी हुआ विवाद
“अगर नीयत साफ है तो शब्दों का खेल करने की जरूरत नहीं”