बाबा महाकाल मिनरल्स रेता कंपनी में अभिषेक निगम के जन्मदिवस पर 55 लोगों ने किया रक्तदान
मानपुर स्थित बाबा महाकाल मिनरल्स प्राइवेट लिमिटेड रेता कंपनी के माइनिंग कंसल्टेंट अभिषेक निगम के जन्मदिवस के अवसर पर कंपनी परिसर में एक भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में कंपनी में कार्यरत कर्मचारियों सहित लगभग 55 लोगों ने रक्तदान कर मानवता की मिसाल पेश की।रक्तदान कार्यक्रम का आयोजन मानपुर स्थित बाबा महाकाल मिनरल्स प्राइवेट लिमिटेड के कार्यालय परिसर में किया गया, जिसमें उमरिया जिले के साथ-साथ कटनी जिले से भी बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। रक्तदान के पश्चात सभी उपस्थित लोगों के लिए स्वरुचि भोज की भी व्यवस्था की गई, जिसका सभी ने आनंद लिया।इस अवसर पर उपस्थित मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. चंदेल ने कहा कि,
“बाबा महाकाल मिनरल्स कंपनी के कर्मचारियों द्वारा इतने बड़े पैमाने पर किया गया रक्तदान सराहनीय है। अपने 15 वर्षों के कार्यकाल में मैंने किसी भी समाजसेवी संगठन द्वारा इतनी बड़ी संख्या में रक्तदान करते हुए नहीं देखा।”
बाबा महाकाल मिनरल्स प्राइवेट लिमिटेड रेता कंपनी क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध कराने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। कंपनी से जुड़े मशीन ऑपरेटर, हाईवा चालक, ट्रक चालक, फ्लाइंग एस्कॉर्ट सहित कई परिवारों की आजीविका चल रही है। साथ ही शासन को टीपी कटान के माध्यम से राजस्व भी प्राप्त होता है।कंपनी के माध्यम से क्षेत्र में रेत की सहज उपलब्धता होने से प्रधानमंत्री आवास योजना, पंचायत निर्माण कार्य एवं विभिन्न विभागों द्वारा स्वीकृत भवनों के निर्माण कार्यों में भी सुविधा मिल रही है, जिससे आम जनता को लाभ हो रहा है।

Pradeep Agrawal बाबा से आशीर्वाद लेने पहुंचे थे, तभी हुआ विवाद
“अगर नीयत साफ है तो शब्दों का खेल करने की जरूरत नहीं”