बाइक चोरों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार, छह बाइक जब्त
चाचौड़ा नगर में लगातार हो रही बाइक चोरी की घटनाओं को लेकर पुलिस प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। बढ़ती बाइक चोरी की शिकायतों के बाद पुलिस एक्शन मोड में नजर आई और बाइक चोर गिरोह के खिलाफ अभियान चलाया गया।इस कार्रवाई में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से छह चोरी की बाइकें बरामद की हैं। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद आरोपियों को हिरासत में लिया।पुलिस अधिकारियों के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है और अन्य फरार आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस की टीम लगातार दबिश दे रही है। माना जा रहा है कि पूछताछ के दौरान और भी चोरी की घटनाओं का खुलासा हो सकता है।इस संबंध में एसडीओपी मनोज कुमार झा ने बताया कि नगर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। आमजन से भी अपील की गई है कि वे अपने वाहनों की सुरक्षा को लेकर सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

Pradeep Agrawal बाबा से आशीर्वाद लेने पहुंचे थे, तभी हुआ विवाद
“अगर नीयत साफ है तो शब्दों का खेल करने की जरूरत नहीं”