राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने महेश्वर के अहिल्या घाट पर अर्पित की मां नर्मदा आरती
खरगोन जिले के ऐतिहासिक महेश्वर में शनिवार को राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने विधि विधान के साथ अहिल्या घाट पर मां भगवती नर्मदाष्टक आरती अर्चना की और मां नर्मदा को पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर राज्यपाल ने मां नर्मदा से प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।आरती कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती अलका गजराज, कलेक्टर सुश्री भव्या मित्तल, पुलिस अधीक्षक डॉ. रविन्द्र वर्मा, जिला पंचायत सीईओ आकाश सिंह सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी और श्रद्धालु उपस्थित थे। सभी ने राज्यपाल के साथ मिलकर मां नर्मदा की आरती में भाग लिया, जिससे अहिल्या घाट ‘नमामि देवी नर्मदे’ और अन्य पवित्र भजनों के मधुर स्वर से गूंज उठा।इस अवसर पर राज्यपाल श्री पटेल ने अहिल्याघाट पर प्रतिदिन आयोजित होने वाले लाइट एंड साउंड शो का भी अवलोकन किया। यह शो गत माह निमाड़ उत्सव के दौरान लोकार्पित किया गया था। अत्याधुनिक 3D प्रोजेक्शन मैपिंग, मूविंग हेड और लेजर लाइट के साथ आधुनिक साउंड सिस्टम का उपयोग कर प्रस्तुत इस शो में महेश्वर के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक वैभव, मां नर्मदा के उद्गम की कहानी और लोकमाता देवी अहिल्या के गौरवशाली इतिहास को दर्शाया जाता है।लाइट एंड साउंड शो के दौरान विधायक राजकुमार मेव और अन्य जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे। राज्यपाल के नेतृत्व में आयोजित यह कार्यक्रम न केवल धार्मिक आस्था को बल देता है बल्कि महेश्वर के ऐतिहासिक महत्व और पर्यटन को भी उजागर करता है।

Pradeep Agrawal बाबा से आशीर्वाद लेने पहुंचे थे, तभी हुआ विवाद
“अगर नीयत साफ है तो शब्दों का खेल करने की जरूरत नहीं”