शहीद जवान को पैतृक गांव में अंतिम संस्कार की जगह न मिलने पर फूटा जनाक्रोश, अछनेरा रोड जाम
नगला बांस फरह (मथुरा)।जम्मू-कश्मीर में वीरगति प्राप्त नगला बांस निवासी आर्मी जवान लायक राम (उम्र लगभग 40 वर्ष) के पार्थिव शरीर को जब पैतृक गांव में अंतिम संस्कार के लिए जगह नहीं मिली, तो ग्रामीणों और परिजनों का गुस्सा सड़कों पर फूट पड़ा। आक्रोशित लोगों ने अछनेरा रोड पर जाम लगा दिया और प्रशासन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। ग्रामीणों ने “प्रशासन मुर्दाबाद” और “शहीद का अपमान नहींसहेगा हिंदुस्तान” जैसे नारों से क्षेत्र गूंज उठा दिया।बताया गया कि शहीद जवान के तीन नाबालिग बच्चे हैं और वे मात्र चार माह बाद सेवानिवृत्त होने वाले थे। उनकी शहादत की खबर से पूरे गांव और क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। परिजन रो-रोकर बेहाल हैं।ग्रामीणों का आरोप है कि पैतृक गांव में अंतिम संस्कार के लिए जमीन उपलब्ध न कराए जाने से उनकी भावनाएँ आहत हुई हैं। इसी को लेकर उन्होंने सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया।सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किया। जाम के कारण यातायात काफी देर तक बाधित रहा, जिससे राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा।ग्रामीणों ने मांग की है कि शहीद जवान को पूरे सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी जाए और भविष्य में ऐसी स्थिति दोबारा न उत्पन्न हो, इसके लिए स्थायी समाधान किया जाए। इस हृदयविदारक घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है।

Pradeep Agrawal बाबा से आशीर्वाद लेने पहुंचे थे, तभी हुआ विवाद
“अगर नीयत साफ है तो शब्दों का खेल करने की जरूरत नहीं”