गोवर्धन परिक्रमा मार्ग में NGT के आदेशों की खुलेआम धज्जियाँ उड़ाई जा रही हैं
मथुरा। मथुरा के गोवर्धन परिक्रमा मार्ग को पिछले कुछ वर्षों से नो व्हीकल ज़ोन और नो कंस्ट्रक्शन ज़ोन घोषित किया गया था। यह निर्णय माननीय एनजीटी न्यायालय द्वारा लिया गया था, जिसमें न केवल वाहनों पर प्रतिबंध था, बल्कि नए निर्माण कार्यों पर भी रोक लगाई गई थी। न्यायालय ने शासन को आदेशित करते हुए जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को आदेशों के पालन की जिम्मेदारी सौंपा था।लेकिन पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की अनदेखी के कारण अब यह आदेश अमल में दिखाई नहीं दे रहे हैं। क्षेत्रीय पुलिस की उदासीनता और प्रशासन की निष्क्रियता के चलते गोवर्धन परिक्रमा मार्ग में अवैध गतिविधियाँ लगातार हो रही हैं।ताजा मामला छोटी परिक्रमा मार्ग स्थित नगला साखी से सामने आया है। यहाँ एक निर्माणाधीन बिल्डिंग में अवैध रूप से मिट्टी खनन किया जा रहा है और उसे हाइवा के माध्यम से परिक्रमा मार्ग में डाला जा रहा है। स्थानीय लोगों ने इसका वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया, जो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो के वायरल होने के बाद मथुरा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को भी इस मामले की जानकारी दी गई है।स्थानीय लोगों का कहना है कि संबंधित अधिकारी मूक दर्शक बने हुए हैं और न्यायालय के आदेशों का खुला उल्लंघन हो रहा है। अधिकारियों की यह उदासीनता पर्यावरण और धार्मिक महत्व वाले स्थल की सुरक्षा के लिए चिंता का विषय बनी हुई है।

Pradeep Agrawal बाबा से आशीर्वाद लेने पहुंचे थे, तभी हुआ विवाद
“अगर नीयत साफ है तो शब्दों का खेल करने की जरूरत नहीं”