निवाड़ी मध्य प्रदेश सरकार ने हाल ही में डायल 100 सेवा की पुरानी और कंडम हो चुकी गाड़ियों की जगह नई गाड़ियां खरीदीं और उनका नाम बदलकर डायल 112 कर दिया। हालांकि, गाड़ियों की खरीद पर पहले ही विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने महंगी खरीद और कमीशनबाजी के आरोप लगाए थे।अब खरीद के सिर्फ तीन महीने के भीतर ही कई नई गाड़ियां खराब होने लगी हैं। निवाड़ी जिले के टेहरका थाने की नई डायल 112 गाड़ी बाजार के बीच में बंद हो गई। बाद में आम लोगों की मदद से उसे धक्का मारकर स्टार्ट किया गया।पुलिस सूत्रों और स्थानीय लोगों का कहना है कि गाड़ियों की खराब स्थिति से पुलिस की प्रतिक्रिया गति और अपराध नियंत्रण पर असर पड़ सकता है। वीडियो फुटेज में दिखाया गया है कि चमचमाती नई गाड़ी भी तकनीकी खराबी के कारण काम नहीं कर रही है।