भीलवाड़ा से बड़ी खबर: विश्व हिंदू परिषद ने बांग्लादेश के खिलाफ प्रदर्शन किया
भीलवाड़ा: विश्व हिंदू परिषद (VHP) ने इस्लामिक आतंकवाद और बांग्लादेश में हुई घटनाओं के विरोध में सूचना केंद्र चौराहे पर प्रदर्शन किया। इस दौरान संगठन के सदस्यों ने पुतला दहन कर अपना आक्रोश व्यक्त किया।प्रदर्शनकारियों ने कहा कि इस्लामिक आतंकवाद के खिलाफ आवाज उठाना और इसे रोकना सभी के लिए जरूरी है। उन्होंने सरकार से भी अपील की कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ऐसे मामलों पर सख्त कदम उठाए जाएँ।इस अवसर पर संगठन ने जोर देकर कहा कि यह प्रदर्शन शांतिपूर्ण था और इसका उद्देश्य केवल जागरूकता फैलाना और अपने आक्रोश को व्यक्त करना था।

Pradeep Agrawal बाबा से आशीर्वाद लेने पहुंचे थे, तभी हुआ विवाद