ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर ट्रस्ट विधेयक 2025 पास, मथुरा–वृंदावन में खुशी की लहर
मथुरा: प्रदेश सरकार द्वारा वृंदावन के सुप्रसिद्ध ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर ट्रस्ट से जुड़े बिल को दोनों सदनों—विधानसभा और विधान परिषद—में पास कर दिए जाने से मथुरा और वृंदावन में लोगों और श्रद्धालुओं में खुशी की लहर है। इस कदम से मंदिर के विकास, श्रद्धालुओं की सुविधा और व्यवस्थाओं में सुधार की उम्मीद बढ़ गई है। विशेष रूप से भक्तों द्वारा भोग अर्पण जैसी व्यवस्थाओं में बदलाव को लेकर लोग उत्साहित हैं और सरकार के इस निर्णय को सही मान रहे हैं।बांकेबिहारी मंदिर हाई पावर कमेटी के सदस्य दिनेश गोस्वामी ने बताया कि बांकेबिहारी जी मंदिर वृंदावन का एक प्राचीन और प्रसिद्ध मंदिर है, जिसका निर्माण स्वामी हरिदास जी ने करवाया था। यह मंदिर राधा-कृष्ण के एकाकार स्वरूप के रूप में पूजनीय है। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा और बढ़ती संख्या को देखते हुए यह कदम स्वागत योग्य है।मंदिर के प्रबंधन को आधुनिक बनाने और व्यवस्थाओं को बेहतर करने की दिशा में यह विधेयक एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। सरकार ने ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर ट्रस्ट 2025 विधेयक को दोनों सदनों में पास कर राज्यपाल के हस्ताक्षर के बाद इसे कानूनी रूप प्रदान किया। यह जानकारी सोमवार को मंदिर सेवायतों के बीच चर्चा का विषय बनी रही।

Pradeep Agrawal बाबा से आशीर्वाद लेने पहुंचे थे, तभी हुआ विवाद