नगर निगम ने मंडी चौराहा क्षेत्र में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया
मथुरा: आज नगर निगम द्वारा मंडी चौराहा क्षेत्र में अतिक्रमण हटाओ अभियान आयोजित किया गया। अभियान के दौरान नगर निगम अधिकारियों की टीम मौके पर मौजूद रही और क्षेत्र में अव्यवस्थित रूप से लगे ठेले एवं अस्थायी अतिक्रमण को हटाया गया।नगर निगम अधिकारियों ने सभी ठेले एवं धकेल संचालकों को स्पष्ट निर्देश दिए कि मंडी चौराहा क्षेत्र में कूड़ा-कचरा, प्लास्टिक के गिलास, पन्नी और अन्य अपशिष्ट सामग्री न फैलाएं। अधिकारियों ने बताया कि सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ बनाए रखना सभी नागरिकों की जिम्मेदारी है और इसके लिए नगर निगम लगातार प्रयास कर रहा है।अभियान के दौरान अधिकारियों ने ठेले संचालकों से विनम्रता पूर्वक बातचीत की और ठेकेदारों एवं दुकानदारों को भी अपने कार्यक्षेत्र में साफ-सफाई बनाए रखने और कचरा सड़क या नालियों में न डालने के लिए सूचित किया। टीम ने चेतावनी दी कि भविष्य में नियमों का उल्लंघन करने पर जुर्माना और सख्त कार्रवाई की जाएगी।नगर निगम अधिकारियों ने यह भी बताया कि अतिक्रमण के कारण यातायात बाधित होता है और आम जनता को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसी को ध्यान में रखते हुए यह अभियान चलाया गया है और इसे आगे भी जारी रखा जाएगा।अभियान के दौरान कुछ अतिक्रमण हटाए गए और क्षेत्र को व्यवस्थित किया गया। नगर निगम ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे स्वच्छता नियमों का पालन करें और शहर को साफ-सुथरा रखने में सहयोग करें।

Pradeep Agrawal बाबा से आशीर्वाद लेने पहुंचे थे, तभी हुआ विवाद