एनडीआरएफ ने लैंक्सेस इंडिया की नागदा फैक्ट्री की आपातकालीन तैयारी और सुरक्षा व्यवस्था की सराहना की
नागदा: लैंक्सेस इंडिया की नागदा फैक्ट्री को राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) द्वारा उसकी उत्कृष्ट आपातकालीन तैयारी और प्रतिक्रिया क्षमताओं के लिए विशेष मान्यता दी गई है। यह सम्मान औद्योगिक सुरक्षा, जोखिम प्रबंधन और आपदा-निवारण के प्रति लैंक्सेस इंडिया की मजबूत प्रतिबद्धता को दर्शाता है।नवंबर 2025 में एनडीआरएफ द्वारा फैक्ट्री में एक संयुक्त रासायनिक आपातकालीन मॉक ड्रिल आयोजित की गई, जिसमें फैक्ट्री की आपातकालीन प्रतिक्रिया टीम (ईआरटी) ने सक्रिय और प्रभावी भूमिका निभाई। इस अभ्यास का उद्देश्य संभावित औद्योगिक आपात स्थितियों में त्वरित, सुरक्षित और समन्वित प्रतिक्रिया की तैयारियों का परीक्षण करना था।मॉक ड्रिल के सफल समापन के उपरांत एनडीआरएफ के 11वीं बटालियन कमांडेंट कार्यालय द्वारा लैंक्सेस इंडिया को प्रशंसा पत्र प्रदान किया गया। पत्र में टीम की तकनीकी दक्षता, सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता, सुव्यवस्थित योजना, समयबद्ध संचार और अनुशासित निष्पादन की विशेष सराहना की गई।एनडीआरएफ ने लैंक्सेस इंडिया की मजबूत सुरक्षा संस्कृति, नियमित प्रशिक्षण, आपातकालीन अभ्यास और कर्मचारियों एवं समुदाय की सुरक्षा को प्राथमिकता देने वाले उपायों की भी प्रशंसा की।
एनडीआरएफ के कमांडेंट ने कहा,
"हम लैंक्सेस इंडिया के साथ सुरक्षा जागरूकता, क्षमता निर्माण और आपातकालीन तैयारी के क्षेत्र में निरंतर सहयोग की अपेक्षा करते हैं।""एनडीआरएफ के साथ किया गया यह संयुक्त अभ्यास हमारी औद्योगिक सुरक्षा और परिचालन उत्कृष्टता के प्रति हमारी निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाता है। यह अभ्यास हमारी आपातकालीन प्रतिक्रिया क्षमताओं को सुदृढ़ करता है और सुरक्षित एवं जिम्मेदार संचालन सुनिश्चित करता है।"

Pradeep Agrawal बाबा से आशीर्वाद लेने पहुंचे थे, तभी हुआ विवाद