मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव व केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा ने किए महाकाल दर्शन, अन्नक्षेत्र में बांटी प्रसादी
उज्जैन। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव उज्जैन पहुंचे। उनके साथ केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा एवं मध्यप्रदेश प्रभारी महेंद्र सिंह भी मौजूद रहे। सभी ने श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचकर दर्शन किए।दर्शन के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा एवं महेंद्र सिंह मंदिर परिसर में स्थित अन्नक्षेत्र पहुंचे। यहां उन्होंने श्रद्धालुओं को प्रसादी वितरित की। इस दौरान तीनों नेताओं ने स्वयं भी अन्नक्षेत्र में बैठकर प्रसादी ग्रहण की।

Pradeep Agrawal बाबा से आशीर्वाद लेने पहुंचे थे, तभी हुआ विवाद