बागली विधानसभा क्षेत्र – बागली विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक माननीय मुरली भंवरा जी की निधि से स्वीकृत 10 लाख रुपये की राशि से भमोरी से गौशाला तक बनने वाली सीसी रोड के निर्माण कार्य का भूमिपूजन आज ग्राम पंचायत भमोरी में विधिवत रूप से संपन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में विधायक मुरली भंवरा जी उपस्थित रहे।निर्मित होने वाली सीसी रोड क्षेत्रवासियों के लिए अत्यंत उपयोगी साबित होगी, जिससे आवागमन सुगम होगा और ग्रामीणों को दैनिक जीवन में आने वाली समस्याओं से राहत मिलेगी।भूमिपूजन कार्यक्रम में भारतीय किसान संघ के प्रांत प्रचार प्रमुख गोवर्धनलाल पाटीदार, वरिष्ठ नेता तेजसिंह सेंधव, मंडल महामंत्री राजेंद्र पाटीदार, मंडल उपाध्यक्ष कृष्णपाल सेंधव, चेतन उदावत, जनपद सदस्य सुरजमल मंडलोई, संतोष सेठ, प्रहलाद जाटव, नारायण मंडलोई, गोवर्धन पाटीदार, सरपंच प्रतिनिधि धर्मेंद्र महादेव, हुकुम पाटीदार, प्रवीण पाटीदार और जनपद सदस्य सोनू पाटीदार सहित कई गणमान्य नागरिकों ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई।