मथुरा में अवैध कॉलोनी पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई
मथुरा। यमुना कोल्ड स्टोरेज के सामने, बलदेव रोड लक्ष्मीनगर क्षेत्र में विकसित की जा रही एक अवैध कॉलोनी पर आज प्राधिकरण द्वारा सख्त कार्रवाई की गई। यह भूमि श्री मनोज उपाध्याय और श्री योगेश चन्द्र शर्मा द्वारा लगभग 8000 वर्ग मीटर क्षेत्र में बिना किसी स्वीकृति के विकसित की जा रही थी। कॉलोनी में अनधिकृत रूप से सड़क, नाली, विद्युत पोल और भू-विभाजन कर प्लॉटिंग की गई थी, जो पूरी तरह अवैध थी।
प्राधिकरण ने इस मामले में वाद संख्या 223/2024-25 पंजीकृत किया था। नियमानुसार सुनवाई के बाद दिनांक 15 अप्रैल 2025 को संबंधित भूमि पर किए गए अवैध निर्माणों को हटाने का ध्वस्तीकरण आदेश पारित किया गया था। आदेश में स्पष्ट समयावधि के भीतर अवैध कॉलोनी हटाने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन विकासकर्ताओं द्वारा इसका पालन नहीं किया गया।निर्धारित समय में अवैध निर्माण न हटाए जाने के कारण आज 22 दिसंबर 2025 को स्थल पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई। यह कार्रवाई प्राधिकरण के उपाध्यक्ष के निर्देशानुसार सचिव के नेतृत्व में संपन्न कराई गई। मौके पर प्राधिकरण का प्रवर्तन दल पूरी तैयारी के साथ मौजूद रहा।कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए थाना यमुनापार की पुलिस बल तैनात की गई थी। साथ ही पी.ए.सी. बल भी उपस्थित रहा, जिससे ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शांतिपूर्ण और सुचारु रूप से पूरी की जा सके। कार्रवाई के दौरान किसी भी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है।प्राधिकरण ने स्पष्ट किया कि बिना अनुमति के किसी भी प्रकार के निर्माण, कॉलोनी विकास या भू-विभाजन को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आम नागरिकों से अपील की गई है कि भूमि क्रय करने से पहले उसकी वैधानिक स्थिति की पूरी जानकारी अवश्य प्राप्त करें और केवल स्वीकृत कॉलोनियों में ही निवेश करें। भविष्य में भी इस प्रकार की अवैध गतिविधियों के खिलाफ सख्त अभियान जारी रहेगा।

अमित शाह का मोडाकुरिचि में शक्ति प्रदर्शन, डीएमके सरकार पर बोला तीखा हमला
महिला आरक्षण बिल सिर्फ ध्यान भटकाने की कोशिश: अखिलेश यादव