कल्याणं करोति नेत्र संस्थान में सर्वाइकल कैंसर के विरुद्ध अभियान का शुभारंभ
गोवर्धन। स्प्रिंग होप कैंसर फाउण्डेशन दिल्ली और कल्याणं करोति नेत्र संस्थान जचौंदा के संयुक्त तत्वावधान में सर्वाइकल कैंसर के विरुद्ध अभियान “जागरन से निवारण तक” का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर आशा वर्कर्स को डाटा फीडिंग के लिए एक मोबाइल एप भी डाउनलोड कराया गया और विशेषज्ञों द्वारा समाज में सर्वाइकल कैंसर को रोकने के तरीकों पर प्रजेंटेशन दिया गया। कार्यक्रम के दौरान आशाओं ने विशेषज्ञों से सवाल-जवाब भी किए।वक्ताओं ने बताया कि विश्व स्वास्थ्य संगठन ने 2030 तक सर्वाइकल कैंसर को समाप्त करने का लक्ष्य रखा है। इसके लिए महिलाओं को विभिन्न श्रेणियों में निर्धारित जांच कराना और वैक्सीनेशन के प्रति जागरूक करना जरूरी है। विशेषज्ञों ने आशाओं को सभी जरूरी जांच और वैक्सीनेशन की उम्र, प्रक्रिया और सर्वाइकल कैंसर के लक्षणों के बारे में विस्तृत जानकारी दी।कार्यक्रम का शुभारंभ मथुरा के सीएमओ डॉ. राधा बल्लभ, एसीएमओ डॉ. अनुज चौधरी, डॉ. बी. डी. गौतम, डॉ. भूदेव, संस्था महासचिव सुनील कुमार शर्मा और फाउण्डेशन के अतिथियों द्वारा गणेश जी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन और माल्यार्पण कर किया गया। फाउण्डेशन के आईटी हेड संदीप सिंह ने अपने विकसित एप के माध्यम से डाटा फीडिंग की प्रक्रिया समझाई।स्पीकर डॉ. निधि गुप्ता (एस एन मेडिकल कॉलेज, आगरा), मेडिकल सोशियल वैलफेयर ऑफिसर आफताब आलम शाह (एम्स दिल्ली), रिटायर्ड शोभा कांडपाल, डायरेक्टर डॉ. सज्जन राज पुरोहित, प्रोजेक्ट डायरेक्टर डॉ. दिवाकर गुप्ता, प्रोजेक्ट मैनेजर डॉ. विजय बहादुर, शशांक जैन और मैनेजर विजय बहादुर ने भी अपने विचार साझा किए। उन्होंने बताया कि शरीर में यह 250 तरह से फैलता है और महिलाओं में होने वाले सर्वाइकल कैंसर के 90 प्रतिशत मामलों को केवल जागरूकता के माध्यम से रोका जा सकता है।कार्यक्रम में कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर जेबा खान, कृष्णा यादव, अंकित और ब्लॉक प्रोग्राम को-ऑर्डिनेटर गोवर्धन रमाशंकर सहित अन्य लोग भी उपस्थित रहे। नेत्र संस्थान के गेट पर आशा बहनों का स्वागत दिलीप कुमार यादव और अमित सोनी ने किया। कल्याणं करोति नेत्र संस्थान के निदेशक शैलेन्द्र चतुर्वेदी ने संस्थान की नेत्र रोगियों से जुड़ी सुविधाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम में नेत्र संस्थान के पीताम्बर जोशी, राजकुमार वर्मा, राम सनेही और गौरव का सहयोग रहा।

अमित शाह का मोडाकुरिचि में शक्ति प्रदर्शन, डीएमके सरकार पर बोला तीखा हमला
महिला आरक्षण बिल सिर्फ ध्यान भटकाने की कोशिश: अखिलेश यादव