कृष्ण नगरी में रामा अस्पताल का शुभारंभ 41 वर्षों के अनुभव के साथ हुआ है। फरह सोमवार को राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित रामा अस्पताल में निशुल्क शीतकालीन जांच शिविर का शुभारंभ किया गया। यह शिविर 15 जनवरी तक चलेगा, जिसमें मरीजों की कई जांच निशुल्क की जाएंगी। अस्पताल में केवल 10 रुपये के पंजीकरण शुल्क पर मरीज अपनी बीमारियों का निदान करा सकते हैं और दवाओं पर छूट का लाभ भी प्राप्त कर सकते हैं।निशुल्क शीतकालीन जांच शिविर का उद्घाटन करते हुए पं. दीनदयाल उपाध्याय जन्मभूमि स्मारक समिति के निदेशक सोनपाल ने कहा कि रामा अस्पताल के शुरू होने से फरह क्षेत्र के अलावा यमुना पार और आगरा-मथुरा के मरीजों को भी लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि गरीब और मध्यम वर्ग के मरीजों को अब दिल्ली और फरीदाबाद जाने की आवश्यकता नहीं होगी और वे रामा अस्पताल में बेहतर इलाज करवा पाएंगे। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अनिल कुमार सिंह ने कहा कि क्षेत्र में लंबे समय से एक बड़े अस्पताल की आवश्यकता थी और इस अस्पताल के शुरू होने से मरीजों की दिल्ली की दौड़ बंद होगी। उन्होंने कहा कि आगरा से बेहतर इलाज अब क्षेत्रीय मरीजों को उपलब्ध होगा और इसका सबसे अधिक लाभ फरह क्षेत्र के अलावा बल्देव और आसपास के जिलों के लोग उठाएंगे।रामा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस चुरमुरा के यूनिट हेड जग विजय सिंह ने बताया कि अस्पताल में 15 जनवरी तक अनुभवी विशेषज्ञों द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य जांच की जाएगी, जिनमें रक्त, मधुमेह, हृदय, किडनी और मूत्र की जांच शामिल हैं। उन्होंने बताया कि अस्पताल में सभी चिकित्सीय सुविधाएं केवल 10 रुपये के पंजीकरण शुल्क पर मरीजों को प्रदान की जाएंगी, जबकि कुछ दवाएं निशुल्क और कुछ दवाएं 10 प्रतिशत छूट के साथ उपलब्ध कराई जाएंगी।उद्घाटन अवसर पर अतिथियों ने अस्पताल परिसर में स्थित मंदिर में भगवान श्री राम के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर निशुल्क शीतकालीन जांच शिविर का शुभारंभ किया। इस मौके पर मंडल दीनदयाल धाम स्मारक समिति के निदेशक सोनपाल, ब्लॉक प्रमुख अनिल सिंह, अध्यक्ष पारस ठाकुर, लाल सिंह जी, नंदकिशोर प्रधान, राम पाठक, ओम प्रकाश शर्मा, ठाकुर रविंद्र सिंह, एचआर सरिता, विशाल सिंह के अलावा चिकित्सा और अस्पताल का स्टाफ मौजूद रहा। प्रेस वार्ता के दौरान वरिष्ठ पत्रकार ओम प्रकाश शर्मा, श्रवण कुमार, फरह मथुरा संवाददाता लक्ष्मण सिंह, सोनू पाठक, सतीश तरकर, वरिष्ठ पत्रकार पप्पू चौधरी, बांके शर्मा और अन्य पत्रकार साथी उपस्थित रहे।