मऊगंज:  मऊगंज में सांसद खेल महोत्सव का शुभारंभ हो गया। जिला स्तरीय प्रतियोगिता शहीद केदारनाथ महाविद्यालय, मऊगंज में संपन्न हुई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में सांसद जनार्दन मिश्रा मौजूद रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में मऊगंज विधायक प्रदीप पटेल, मऊगंज भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश मिश्रा, पुलिस अधीक्षक दिलीप सोनी, मऊगंज एसडीएम, संभागीय खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी एमके धौलपुर, गोल्फ आर्मी चैंपियनशिप विजेता भूतपूर्व सैनिक संजय पाण्डेय और अन्य राष्ट्रीय खिलाड़ी उपस्थित रहे।आयोजन में खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सभी कोच, शिक्षा विभाग के पीटीई, स्थानीय कोच और खिलाड़ी शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए विभाग की टीम ने अतिथियों का स्वागत किया।मुख्य अतिथि सांसद जनार्दन मिश्रा ने सभी विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी और हारे हुए प्रतिभागियों को अगले वर्ष और अधिक मेहनत करने की प्रेरणा दी। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को स्वस्थ और सक्रिय जीवन जीने की शुभकामनाएँ भी दी।