छाता थाना क्षेत्र के नौगांव में बुजुर्ग की पिटाई से मौत
मथुरा जिले के थाना छाता क्षेत्र के गांव नौगांव में एक बुजुर्ग व्यक्ति की कथित तौर पर शराब पिलाकर मारपीट करने और लूटने का मामला सामने आया है। परिजनों के अनुसार, बुजुर्ग की हालत गंभीर होने के बाद उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन इलाज के दौरान रविवार सुबह लगभग 10 बजे उनकी मौत हो गई।परिजनों का कहना है कि 9 दिसंबर को गांव के कुछ नामजद युवकों ने बुजुर्ग को बहला-फुसलाकर अपने साथ घर से ले गए, जहां उन्हें शराब पिलाई गई और बेरहमी से मारपीट की गई। आरोप है कि इस दौरान बुजुर्ग की जेब में रखे करीब 70 हजार रुपये भी आरोपियों द्वारा लूट लिए गए।मृतक के परिजनों ने बताया कि घटना की शिकायत पहले ही पुलिस को दी गई थी, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और न्याय की मांग की है।वर्तमान में गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट तथा तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई करने की बात कही है।

डिटॉक्स वाटर पीने से पहले जान लें इसके साइड इफेक्ट
पहलगाम बरसी से पहले सख्त चेतावनी, इंडियन आर्मी का कड़ा रुख
Madhya Pradesh High Court सख्त: इंदौर ट्रैफिक पर मांगा जवाब
मन्नत पूरी, फिर मातम: मंदिर से लौटते समय हादसे में महिला की मौत
हीट स्ट्रोक के खतरे को कम करता है कच्चा प्याज