23 दिसंबर को पांचजन्य प्रेक्षागृह में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन
जनपद मथुरा में "सुशासन सप्ताह- प्रशासन गांव की ओर" अभियान के अंतर्गत दिनांक 23 दिसंबर 2025 को पांचजन्य प्रेक्षागृह में प्रातः 11 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की जाएगी।कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में श्री राजीव कुमार, आई.ए.एस. (से. नि.), भूतपूर्व मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश शासन, लखनऊ तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री चोब सिंह वर्मा, आई.ए.एस. (से. नि.), गाजियाबाद प्रतिभाग करेंगे। दोनों अतिथियों द्वारा जनपद मथुरा के प्रशासनिक अधिकारियों को सुशासन के क्षेत्र में अपने अनुभव एवं मार्गदर्शन से लाभान्वित किया जाएगा।जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने बताया कि कार्यशाला में लोक शिकायतों के निवारण, भारत सरकार की केन्द्रीय लोक शिकायत निवारण प्रणाली, आई.जी.आर.एस., ऑनलाइन सेवा वितरण पर चर्चा होगी। साथ ही जनपद में सुशासन एवं नवाचारों की प्रस्तुतियाँ दी जाएंगी और विभिन्न विभागों द्वारा योजनाओं की प्रदर्शनी लगाई जाएगी।

डिटॉक्स वाटर पीने से पहले जान लें इसके साइड इफेक्ट
पहलगाम बरसी से पहले सख्त चेतावनी, इंडियन आर्मी का कड़ा रुख
Madhya Pradesh High Court सख्त: इंदौर ट्रैफिक पर मांगा जवाब
मन्नत पूरी, फिर मातम: मंदिर से लौटते समय हादसे में महिला की मौत
हीट स्ट्रोक के खतरे को कम करता है कच्चा प्याज