बी फार्मेसी कॉलेज छात्र ने जहरीली दवाई खाकर आत्महत्या की
खरगोन जिले के कसरावद थाना क्षेत्र के बोरावां स्थित बी फार्मेसी कॉलेज में पढ़ने वाले छात्र सचिन जायसवाल (बी फार्मेसी द्वितीय वर्ष) ने जहरीली दवाई खाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद हॉस्टल में मौजूद साथी छात्रों ने उसे जिला अस्पताल खरगोन में भर्ती कराया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।मृतक के भाई ने कॉलेज प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि सचिन मानसिक रूप से परेशान था और उसने कॉलेज प्रशासन को अपनी समस्या बताई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने हॉस्टल वार्डन और टीजी शिक्षक कौशल पटेल पर आरोप लगाया कि छात्र को हॉस्टल से छुट्टी नहीं दी गई, जिससे उसका तनाव बढ़ गया।

डिटॉक्स वाटर पीने से पहले जान लें इसके साइड इफेक्ट
पहलगाम बरसी से पहले सख्त चेतावनी, इंडियन आर्मी का कड़ा रुख
Madhya Pradesh High Court सख्त: इंदौर ट्रैफिक पर मांगा जवाब
मन्नत पूरी, फिर मातम: मंदिर से लौटते समय हादसे में महिला की मौत
हीट स्ट्रोक के खतरे को कम करता है कच्चा प्याज