शौर्य संचलन की तैयारियाँ तेज, अशोक वाटिका में हुआ भूमि पूजन एवं ध्वजारोहण
खरगोन। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल, जिला खरगोन द्वारा आगामी 25 दिसंबर (गुरुवार) को आयोजित किए जाने वाले शौर्य संचलन की तैयारियाँ तेज हो गई हैं। इसी क्रम में शनिवार को अशोक वाटिका में विधिवत भूमि पूजन और ध्वजारोहण कार्यक्रम संपन्न हुआ।भूमि पूजन कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद के विभाग मंत्री मनोज वर्मा, विभाग संयोजक जितेन्द्र राठौर, जिला अध्यक्ष नितिन मालवीय, जिला मंत्री विवेक सिंह तोमर सहित बजरंग दल के दायित्ववान पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस अवसर पर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शौर्य संचलन की सफलता और शांतिपूर्ण आयोजन की कामना की गई।विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल द्वारा यह शौर्य संचलन 25 दिसंबर 2025 को दोपहर 3 बजे खरगोन नगर में निकाला जाएगा। आयोजन को लेकर कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखा जा रहा है और कार्यक्रम की रूपरेखा को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

डिटॉक्स वाटर पीने से पहले जान लें इसके साइड इफेक्ट
पहलगाम बरसी से पहले सख्त चेतावनी, इंडियन आर्मी का कड़ा रुख
Madhya Pradesh High Court सख्त: इंदौर ट्रैफिक पर मांगा जवाब
मन्नत पूरी, फिर मातम: मंदिर से लौटते समय हादसे में महिला की मौत
हीट स्ट्रोक के खतरे को कम करता है कच्चा प्याज