गुस्साए ट्रक ड्राइवर ने RTO कर्मी को खिड़की पर लटकाकर कई किलोमीटर तक दौड़ाया
रीवा। हनुमना बॉर्डर पर आरटीओ विभाग की अवैध वसूली से तंग आकर एक ट्रक ड्राइवर ने वसूली करने वाले आरटीओ कर्मी को ट्रक की खिड़की पर लटकाकर कई किलोमीटर तक दौड़ाया।वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि ट्रक ड्राइवर कर्मी को खिड़की से पकड़े हुए रीवा तक ले जा रहा है, जबकि कर्मी जान की भीख मांगता नजर आ रहा है।
अवैध वसूली के नाम पर परेशान कर रहे थे
ट्रक चालक का आरोप है कि आरटीओ कर्मी नाके पर लगातार अवैध वसूली के नाम पर उसे परेशान कर रहा था। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद आरटीओ विभाग में हड़कंप मच गया है।अब देखना यह होगा कि प्रशासन और परिवहन विभाग ऐसे दलालों के खिलाफ क्या कार्रवाई करते हैं, जो बिना वर्दी के भी अवैध वसूली कर रहे हैं और नियमों की अवहेलना कर रहे हैं।

प्रयागराज स्टेशन पर कार्य का असर, भोपाल मंडल की ट्रेनें प्रभावित
सरगुजा: सरकारी नौकरी की आड़ में मार्केटिंग का खेल, स्वास्थ्य कर्मी दंपत्ति पर गिरी गाज