मथुरा के भगत सिंह पार्क में ‘पंछी महल’ का उद्घाटन, बेजुबान पक्षियों के लिए सुरक्षित आशियाना
मथुरा। शहर के प्रमुख शहीद भगत सिंह पार्क में बेजुबान पक्षियों के लिए ‘पंछी महल’ नामक आशियाना बनाया गया है। यह संरचना पक्षियों को सुरक्षित ठहरने की जगह के साथ भोजन और पानी भी उपलब्ध कराएगी।रविवार को पंछी महल का उद्घाटन मेयर विनोद अग्रवाल ने किया। नगर आयुक्त जग प्रवेश, पूर्व विधायक प्रदीप माथुर, डॉ. अशोक अग्रवाल, समाजसेवी कुंज बिहारी सहित कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। सभी अतिथियों ने इस पहल की सराहना की और इसे पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।पंछी महल में छोटे-बड़े पक्षियों के बैठने और ठहरने की व्यवस्था की गई है। साथ ही उनके लिए नियमित दाना और पानी उपलब्ध कराया जाएगा। मेयर विनोद अग्रवाल ने कहा कि इस तरह की पहल से पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में मदद मिलेगी और उन्होंने अन्य संस्थाओं और नागरिकों से भी पक्षियों के लिए आगे आने की अपील की।समाजसेवी कुंज बिहारी ने बताया कि यह कार्य सेवा भाव से किया गया है और यह मथुरा शहर के लिए एक सकारात्मक संदेश है।

प्रयागराज स्टेशन पर कार्य का असर, भोपाल मंडल की ट्रेनें प्रभावित
सरगुजा: सरकारी नौकरी की आड़ में मार्केटिंग का खेल, स्वास्थ्य कर्मी दंपत्ति पर गिरी गाज