चापडा। चापड़ा के इंदौर रोड पर स्थित पुलिस सहायता केंद्र के सामने रविवार की देर शाम को दो बाईकों में भिडंत हो गई। जिसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, तीन युवक घायल हुए हैं। मिली जानकारी के अनुसार एक बाइक पर तीन युवक सवार होकर चापड़ा से इंदौर की ओर जा रहे थे, इस दौरान मां वैष्णो ढाबा से सेविंग बनाकर श्याम नगर निवासी युवक अपने घर के लिए आ रहा था। तभी पुलिस सहायता केंद्र के सामने गड्डा बचाने के प्रयास में दोनों बाइकों में आमने-सामने भयंकर भिड़ंत हो गई, जिसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, वह तीन घायल हुएं है। सूचना मिलते ही पुलिस थाना कमलापुर प्रभारी सर्जन सिंह मीणा स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे और घायल युवकों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया वहीं मृतक युवक के शव को शासकीय अस्पताल उनकी स्वयं की गाड़ी से बागली भेजा गया मृतक के नाम कि पहचान नहीं हो पाई थी। थाना प्रभारी मीणा ने बताया कि एक घायल युवक की पहचान तरुण नरवरिया के रूप में हुई है जो की श्याम नगर निवासी है। एवं तीन युवकों के नाम की पहचान नहीं हो पाई है। जिसमें एक की मौत हो गई है वह दो का शासकीय अस्पताल बागली में उपचार चल रहा है। वही घायल तरुण का निजी अस्पताल में उपचार कराकर गया है। घटनास्थल पर दोनों बाईक की हालत देखकर हर कोई आश्चर्यचकित रह गया क्योंकि भिंड इतनी तेज थी कि एक बाइक की अगले साकफ व अगले पहिया पूरी तरह टूट कर बिखर गए। सुनील पुरोहित संजय धनगर आदि ने बताया कि साई मंदिर से लेकर इकलेरा फटे तक के मार्ग पर एक तरफ खतरनाक गड्ढे होने के कारण आए दिन ऐसा हो रहे हैं। जिम्मेदार एन एच आई विभाग एवं मेंटेनेंस करने वाली श्री जी कंपनी इस ओर ध्यान नहीं दे रही है। इनके खिलाफ एफआईआर दर्ज होकर प्रशासन को कार्रवाई करना चाहिए खबर लिखे जाने तक मृतक एवं अन्य दो घायल युवकों के नाम कि जानकारी नहीं मिल पाई थी। हादसे के दौरान उपस्थित लोगों ने सड़क के गड्ढों को लेकर नाराजगी जताई है।