राज्य शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षक वर्ग ने रविवार को ई-एटेंडेंस, पुरानी पेंशन योजना बहाली और अन्य समस्याओं को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। जिला स्तरीय रैली निकालकर शिक्षकों ने सीएम के नाम ज्ञापन एसडीएम कार्यालय में तहसीलदार को सौंपा।ज्ञापन में बताया गया कि राज्य शिक्ष सेवा में 1 जुलाई 2018 से नियुक्त अध्यापकों की वरिष्ठता तिथि को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है। नियुक्ति दिनांक से वरिष्ठता न मिलने के कारण कई लाभों से अध्यापक वंचित हो रहे हैं। शिक्षकों ने पुरानी पेंशन योजना बहाल करने की मांग की। इसके अलावा, मध्य प्रदेश के सरकारी स्कूलों में नियमित रूप से उपस्थित होने वाले शिक्षकों के बावजूद ई-एटेंडेंस जैसी व्यवस्थाएं उन पर थोपे जा रही हैं। शिक्षकों ने कहा कि इसी मेहनत का परिणाम है कि प्रावीण्य सूची में सरकारी विद्यालयों के बच्चे हमेशा अव्वल रहते हैं।