रेल का सफर होगा महंगा, 26 दिसंबर से बढ़ेंगे टिकट के दाम
भारतीय रेलवे से सफर करने वाले यात्रियों के लिए एक अहम खबर सामने आई है। रेलवे ने मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों के किराये में बढ़ोतरी का ऐलान किया है, जो 26 दिसंबर 2025 से लागू होगी। इस फैसले का सीधा असर लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों पर पड़ेगा, जिन्हें अब रेल सफर के लिए अधिक पैसा खर्च करना होगा।रेलवे द्वारा जारी नए किराया स्ट्रक्चर के अनुसार ऑर्डिनरी क्लास में 215 किलोमीटर तक की यात्रा करने वाले यात्रियों पर किसी भी तरह का अतिरिक्त बोझ नहीं डाला गया है और इस दूरी तक किराये में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है। हालांकि 215 किलोमीटर से अधिक की यात्रा करने पर ऑर्डिनरी क्लास के यात्रियों को प्रति किलोमीटर 1 पैसा अतिरिक्त देना होगा।वहीं मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों में यात्रा करने वाले नॉन-एसी और एसी श्रेणी के यात्रियों के लिए किराये में प्रति किलोमीटर 2 पैसे की बढ़ोतरी की गई है। इसका मतलब यह है कि लंबी दूरी की यात्रा करने वालों के कुल टिकट मूल्य में उल्लेखनीय बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।रेलवे का कहना है कि किराये में यह संशोधन संचालन लागत, रखरखाव और बेहतर यात्री सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए किया गया है। नए किराये 26 दिसंबर 2025 से बुक किए जाने वाले टिकटों पर लागू होंगे।

खरगे का बड़ा आरोप: “PM मोदी समानता के खिलाफ”, AIADMK गठबंधन पर साधा निशाना
केदारनाथ में मोबाइल के उपयोग पर सख्त रोक
सरकार विकास कार्यों को तेज गति से आगे बढ़ा रही है