मोहन बड़ोदिया में कांग्रेस पार्टी की संकल्प बैठक संपन्न
मोहन बड़ोदिया के गुप्ता परिसर में कांग्रेस पार्टी की संकल्प बैठक एवं नवनियुक्त ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अमरसिंह गुर्जर के स्वागत समारोह का आयोजन अमित गुप्ता मित्र मंडल द्वारा भव्य रूप से किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे और सभी ने एकजुट होकर कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने का संकल्प लिया। बैठक की अध्यक्षता पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष अजब सिंह पंवार ने की। कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में कांग्रेस प्रभारी देवकरण गुजर, पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजकुमार कराड़ा, बद्रीलाल भालोट, लोकेंद्र सिंह सोलंकी तथा शाजापुर जनपद पंचायत अध्यक्ष शरद शिवहरे उपस्थित रहे।नवनियुक्त ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अमरसिंह गुर्जर ने अपने संबोधन में कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा अपने कार्यकर्ताओं के सुख-दुख में साथ खड़ी रहती है। उन्होंने कहा कि संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को पूरी निष्ठा, ईमानदारी और ताकत के साथ कार्य करना होगा। इस अवसर पर उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पार्टी हित में सक्रिय भूमिका निभाने और कांग्रेस को सशक्त बनाने का संकल्प लिया।

मोदी का तंज: झालमुड़ी मैंने खाई, जलन उन्हें हो रही
पश्चिम बंगाल चुनाव में SIR बना सबसे बड़ा सियासी मुद्दा
समर स्किन केयर: भीषण गर्मी में भी बरकरार रहेगी चेहरे की चमक, बस अपनाएं ये आसान टिप्स