भीलवाड़ा। जिला चित्रकार सेवा संस्थान ने आम जनता को पॉलीथिन मुक्त भारत का संदेश देते हुए सूचना केंद्र पर चित्रकारी कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान "पॉलीथिन हटावो, पर्यावरण बचाओ" का स्लोगन लिखकर लोगों को जागरूक किया गया। संस्थान लगातार पर्यावरण बचाने के लिए काम कर रहा है और आम नागरिकों को कपड़े के थैले के उपयोग के लिए प्रेरित कर रहा है।सरकार के प्रयासों के साथ कई संस्थान भी इस मुहिम में सहयोग कर रहे हैं। अनोखी चित्रकारी और नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि पर्यावरण खतरे में है और पृथ्वी पर पॉल्यूशन लगातार बढ़ रहा है, जो आम जनता के लिए घातक है। संस्थान का लक्ष्य है कि भीलवाड़ा जिला प्लास्टिक मुक्त बने और इसके लिए युवाओं ने सक्रिय भूमिका निभाई है। विभिन्न चौराहों पर आयोजित कार्यक्रमों के जरिए जनता भी इस पहल में सहभागी बन रही है।संस्थान ने कहा कि प्लास्टिक हमारे लिए घातक है और आम जनता को पॉलीथिन का कम से कम उपयोग करना चाहिए।