TT नगर स्टेडियम में वर्ल्ड मेडिटेशन डे पर छात्रों को कराया गया प्राणायाम और ध्यान
भोपाल: आज वर्ल्ड मेडिटेशन डे के अवसर पर टीटी नगर स्टेडियम में श्री डी के श्रीवास्तव, शिक्षक और आर्ट ऑफ़ लिविंग के सेवानिवृत्त संयुक्त निदेशक, ने लगभग 150 खेलकूद छात्राओं और छात्रों को प्राणायाम और ध्यान कराते हुए आर्ट ऑफ़ लिविंग के वर्ल्ड मेडिटेशन प्रोग्राम से अवगत कराया। उन्होंने योग, प्राणायाम और ध्यान के महत्व पर भी जानकारी दी।छात्रों ने बताया कि उन्हें नियमित रूप से ध्यान कराया जाता है। इस अवसर पर उन्होंने ध्यान से जुड़े अपने प्रश्न पूछे और उनका समाधान प्राप्त किया। श्री श्रीवास्तव के साथ आर्ट ऑफ़ लिविंग की शिक्षक श्रीमती पूनम भार्गव भी उपस्थित रहीं।

पारिवारिक संस्कृति व प्रेम, शांति, सद्भावना रथ को मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दिखाई हरी झण्डी
गर्मी से हाहाकार: MP में रात की लू का अलर्ट, ट्रैफिक पुलिस की ड्यूटी टाइम बदली
तमिलनाडु में मोहन यादव का शक्ति प्रदर्शन, जनसभा को किया संबोधित
खरगे का बड़ा आरोप: “PM मोदी समानता के खिलाफ”, AIADMK गठबंधन पर साधा निशाना
केदारनाथ में मोबाइल के उपयोग पर सख्त रोक