योगी सरकार की नई सौगात: ब्रज को मिलेगा आधुनिक ऑडिटोरियम
ब्रजवासियों को नए साल में योगी सरकार और स्थानीय कलाकारों को एक बड़ी सौगात देने जा रही है। मथुरा और वृंदावन के बीच, सौ-शैय्या अस्पताल के पास, करीब 42 करोड़ रुपये की लागत से एक भव्य और आधुनिक ऑडिटोरियम का निर्माण किया जा रहा है। निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है और इसे जल्द ही आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा।ब्रज क्षेत्र अपनी रासलीला, चरकुला नृत्य, ध्रुपद गायन और लोक कलाओं के लिए पूरी दुनिया में जाना जाता है। इस ऑडिटोरियम का उद्देश्य इन परंपरागत कलाओं को संरक्षित करना और आधुनिक मंच प्रदान करना है। स्थानीय कलाकारों को अपनी कला दिखाने का बड़ा अवसर मिलेगा, जिससे नई पीढ़ी भी ब्रज की संस्कृति से जुड़ सकेगी।ऑडिटोरियम की मुख्य विशेषता इसकी 1000 दर्शकों की क्षमता है। बड़े सांस्कृतिक कार्यक्रम, नाटक, संगीत समारोह और सम्मेलन यहां आयोजित किए जा सकेंगे। साथ ही, खुले आसमान के नीचे पारंपरिक उत्सव और लोक प्रस्तुतियों के लिए एक सुंदर एम्फीथियेटर भी बनाया गया है।कलाकारों और दर्शकों की सुविधा के लिए परिसर में डोरमेट्री, आधुनिक कैंटीन, पर्याप्त पार्किंग, गार्ड रूम और टाइप-3 आवास भी बनाए जा रहे हैं।उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के सीईओ सूरज पटेल के अनुसार, परियोजना का करीब 90 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है और फरवरी के अंत तक ऑडिटोरियम पूरी तरह तैयार हो जाएगा। यह ऑडिटोरियम ब्रज की सांस्कृतिक पहचान को मजबूत करने के साथ ही मथुरा-वृंदावन आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए भी एक नया आकर्षण बनेगा।

सुपर सकर मशीन द्वारा लगातार चौथे दिन तानसेन नगर में सीवर सफाई कार्य जारी
रायपुर प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के क्रियान्वयन में सूरजपुर बना प्रदेश में प्रथम स्थान पर
पारिवारिक संस्कृति व प्रेम, शांति, सद्भावना रथ को मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दिखाई हरी झण्डी
गर्मी से हाहाकार: MP में रात की लू का अलर्ट, ट्रैफिक पुलिस की ड्यूटी टाइम बदली
तमिलनाडु में मोहन यादव का शक्ति प्रदर्शन, जनसभा को किया संबोधित