कार, ट्रक, ट्रैक्टर से लेकर साइकिल तक पर लगे रिफ्लेक्टर, फरह पुलिस ने शुरू किया सुरक्षा अभियान
हाइवे पर बढ़ते सड़क हादसों को रोकने और यातायात को सुरक्षित बनाने के लिए थाना फरह पुलिस द्वारा रिफ्लेक्टिव टेप लगाने का विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत कार, ट्रक, ट्रैक्टर-ट्रॉली, ऑटो-रिक्शा और यहां तक कि साइकिलों पर भी रिफ्लेक्टर लगाए गए।शनिवार को आगरा–मथुरा हाइवे स्थित मां की रसोई रेस्टोरेंट सहित अलग-अलग स्थानों पर पुलिस ने सैकड़ों वाहनों के पीछे रिफ्लेक्टिव टेप लगाए। इस दौरान वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक भी किया गया। पुलिस ने बताया कि सर्दियों के मौसम में कोहरे के कारण सड़क पर खड़े वाहनों को दूर से पहचानना मुश्किल हो जाता है, जिससे हादसों की आशंका बढ़ जाती है। रिफ्लेक्टिव टेप से वाहन दूर से ही नजर आ जाते हैं।अभियान के दौरान वाहन चालकों को समझाया गया कि खराब होने की स्थिति में वाहन को सुरक्षित स्थान पर ही खड़ा करें और यातायात नियमों का पालन करें। इस मौके पर थाना प्रभारी त्रिलोकी सिंह, क्राइम प्रभारी यशपाल सिंह, वरिष्ठ उप निरीक्षक महिपाल सिंह, रैपुरा जाट चौकी प्रभारी तेजेन्द्र सिंह, कस्बा इंचार्ज अजय सिंह मलिक और टोल चौकी प्रभारी अभिलाख सिंह मौजूद रहे।फरह पुलिस द्वारा आगरा–मथुरा हाइवे, उत्तरी बाईपास और फरह–परखम मार्ग सहित व्यस्त सड़कों पर चलाया गया यह अभियान सड़क दुर्घटनाओं को रोकने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।

केदारनाथ मंदिर के कपाट कल सुबह 8 बजे खुलेंगे, दुल्हन सा सजा धाम
सुपर सकर मशीन द्वारा लगातार चौथे दिन तानसेन नगर में सीवर सफाई कार्य जारी
रायपुर प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के क्रियान्वयन में सूरजपुर बना प्रदेश में प्रथम स्थान पर
पारिवारिक संस्कृति व प्रेम, शांति, सद्भावना रथ को मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दिखाई हरी झण्डी
गर्मी से हाहाकार: MP में रात की लू का अलर्ट, ट्रैफिक पुलिस की ड्यूटी टाइम बदली