24 घंटे में चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, 4.54 लाख के जेवर बरामद
टीकमगढ़ जिले के बम्होरी कला थाना क्षेत्र के कपासी गांव में हुई चोरी का पुलिस ने 24 घंटे में खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से करीब 4 लाख 54 हजार रुपये के सोने-चांदी के जेवरात बरामद किए हैं।पुलिस के अनुसार 19 दिसंबर को कपासी गांव निवासी महेंद्र राजपूत ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि 18 दिसंबर को वह अपने परिवार के साथ घर में ताला लगाकर खेत गया था। लौटने पर घर का ताला टूटा मिला और सोने-चांदी के आभूषण गायब थे। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर महेंद्र के पड़ोसी विजय सिंह राजपूत और राजबहादुर राजपूत को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में दोनों ने चोरी करना स्वीकार किया। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर चोरी किया गया पूरा माल बरामद कर लिया है।

मनरेगा की ‘डबरी’ और ‘बिहान’ के सहयोग से सविता बनीं आत्मनिर्भर
“बंगाल चुनाव में बीजेपी की जीत तय”—दिलीप घोष का बड़ा दावा
लेमरू में दौड़ी जिंदगी की नई रफ्तार, संजीवनी 108 सेवा से ग्रामीणों को मिल रहा त्वरित उपचार
छत के नेट से टीम इंडिया की कैप तक का सफर
केदारनाथ मंदिर के कपाट कल सुबह 8 बजे खुलेंगे, दुल्हन सा सजा धाम
सुपर सकर मशीन द्वारा लगातार चौथे दिन तानसेन नगर में सीवर सफाई कार्य जारी