मुस्लिम समाज के पूर्व सदर रेहमान पहलवान का इंतकाल
खरगोन। खरगोन शहर के वरिष्ठ समाजसेवी एवं मुस्लिम समाज के पूर्व सदर रेहमान पहलवान (दादा), निवासी काजीपुरा, का शनिवार को इंतकाल हो गया। उनके निधन की खबर फैलते ही शहर सहित पूरे जिले में शोक की लहर दौड़ गई।दादा के नाम से पहचाने जाने वाले रेहमान पहलवान समाजसेवा के क्षेत्र में हमेशा अग्रणी भूमिका निभाते रहे। वे सामाजिक, धार्मिक एवं जनहित के कार्यों में सक्रिय रहते थे और समाज में उनका विशेष सम्मान था।सहकार नगर स्थित बगीचे में उनकी नमाज़े जनाज़ा अदा की गई। इसके बाद उन्हें बड़े कब्रस्तान में मूसेखां बाबा के पास सुपुर्द-ए-ख़ाक किया गया।जनाज़े में पूर्व मंत्री एवं विधायक सचिन यादव, पूर्व विधायक परसराम डंडीर, रवि जोशी, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष विपिन गौर, मिर्जा हबीब बेग, काकू भाई, मेहरुद्दीन खान, मुफ़्ती तारिक, मुफ़्ती इस्माइल, पूर्व सदर अल्ताफ आज़ाद सहित समाज के अनेक गणमान्य नागरिक एवं हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए और मरहूम की मग़फिरत के लिए दुआएं कीं।

प्रधानमंत्री आवास योजना से स्वयं के पक्के मकान का सपना हुआ साकार
केदारनाथ धाम में अब नहीं चलेगा मोबाइल, फोटो-वीडियो बनाना मना
मनरेगा की ‘डबरी’ और ‘बिहान’ के सहयोग से सविता बनीं आत्मनिर्भर
“बंगाल चुनाव में बीजेपी की जीत तय”—दिलीप घोष का बड़ा दावा
लेमरू में दौड़ी जिंदगी की नई रफ्तार, संजीवनी 108 सेवा से ग्रामीणों को मिल रहा त्वरित उपचार