ट्रैक्टर-ट्राली ने बाइक सवार स्कूली छात्र को मारी टक्कर, हालत गंभीर
खरगोन। शहर के तिलक पथ पर गुरुवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब रेत से भरी एक ट्रैक्टर-ट्राली ने बाइक सवार स्कूली छात्र को जोरदार टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि छात्र ट्रैक्टर के पहिए में फंस गया और चालक उसे करीब 15 फीट तक घसीटता ले गया।इस हादसे में छात्र को गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार घायल छात्र की पहचान शुभम पिता संजय सोनी, निवासी गांधीनगर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि शुभम अपने एक अन्य साथी के साथ बाइक पर सवार होकर सड़क किनारे खड़ा था, तभी तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्राली ने उन्हें टक्कर मार दी।हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों की मदद से घायल छात्र को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। घटना के बाद पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्राली को जब्त कर लिया है और चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

27 अप्रैल को MP विधानसभा का विशेष सत्र, नारी शक्ति वंदन पर होगी चर्चा
आईपीएस एसोसिएशन मध्यप्रदेश ने विधायक प्रीतम सिंह लोधी की टिप्पणी पर जताई कड़ी आपत्ति
PHE में रिश्वतखोरी का भंडाफोड़, क्लर्क के इशारे पर पहुंचा पम्प अटेंडेंट
दिल्ली-NCR में बड़ी आतंकी साजिश नाकाम, ISI के दो एजेंट गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में पदोन्नति आरक्षण की राह आसान: ST-SC वर्ग के लिए बनेगा 'क्वांटिफिएबल डेटा'