खरगोन पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही, 4365 लीटर शराब और ट्रक जप्त, आरोपी गिरफ्तार
मंडलेश्वर, खरगोन। खरगोन जिले की थाना मंडलेश्वर पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए 4365 लीटर अवैध शराब और एक ट्रक सहित कुल 41 लाख 70 हजार 600 रुपए का माल जप्त किया। इस मामले में ट्रक चालक, राजस्थान निवासी दलपत को गिरफ्तार किया गया है।अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खरगोन शकुंतला रुहल ने बताया कि थाना प्रभारी दीपक यादव को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति गुजरात पासिंग टाटा ट्रक में पशु आहार के कट्टों के नीचे बड़ी मात्रा में अवैध शराब की पेटियां रखकर मंडलेश्वर-धामनोद मार्ग से गुजरने वाला है। सूचना मिलने पर पुलिस ने तुरंत टीम का गठन कर मार्ग पर घेराबंदी की और ट्रक को रोका।ट्रक चालक से नाम पूछने पर उसने अपना नाम दलपत निवासी बड़ारखेड़ा, जिला चितौड़गढ़, राजस्थान बताया। पुलिस टीम द्वारा ट्रक की जांच करने पर पशु आहार के कट्टों के नीचे अवैध शराब पाई गई। पुलिस ने शराब को विधिवत जप्त कर आरोपी को हिरासत में लिया।इस कार्यवाही का मार्गदर्शन एसडीओपी श्वेता शुक्ला ने किया और यह कार्रवाई थाना प्रभारी दीपक यादव के नेतृत्व में हुई। पुलिस थाना मंडलेश्वर टीम ने इस ऑपरेशन में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

डिटॉक्स वाटर पीने से पहले जान लें इसके साइड इफेक्ट
पहलगाम बरसी से पहले सख्त चेतावनी, इंडियन आर्मी का कड़ा रुख
Madhya Pradesh High Court सख्त: इंदौर ट्रैफिक पर मांगा जवाब
मन्नत पूरी, फिर मातम: मंदिर से लौटते समय हादसे में महिला की मौत
हीट स्ट्रोक के खतरे को कम करता है कच्चा प्याज