देवी अहिल्या हायर सेकेंडरी स्कूल का शताब्दी वर्ष समारोहपूर्वक मनाया जाएगा
खरगोन। शहर के तिलक पथ पर संचालित देवी अहिल्या हायर सेकेंडरी स्कूल इस वर्ष अपने शताब्दी वर्ष का जश्न मनाने जा रहा है। स्कूल के निर्माण को 100 वर्ष पूरे होने के अवसर पर पूर्व छात्रों ने इसे यादगार बनाने के लिए 3 एवं 4 जनवरी को विभिन्न गतिविधियां आयोजित करने का निर्णय लिया है।इस आयोजन को लेकर बुधवार को आयोजन समिति के सदस्यों ने पत्रकारवार्ता आयोजित की। पत्रकारवार्ता में पूर्व विधायक रवि जोशी, शताब्दी समारोह संयोजक मंजीत सिंह चावला और संजेव भटोरे ने जानकारी देते हुए बताया कि यह शहर का एकमात्र उत्कृष्ट विद्यालय है, जिसने सैकड़ों विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान की है। इस विद्यालय में अध्ययनरत रहे पूर्व विद्यार्थी आज प्रदेश सहित देश-विदेश में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं।सभी पूर्व छात्रों को इस शताब्दी वर्ष समारोह में आमंत्रित किया जाएगा ताकि वे एक बार फिर अपने विद्यार्थी जीवन के उन सुनहरे पलों को अनुभव कर सकें।

डिटॉक्स वाटर पीने से पहले जान लें इसके साइड इफेक्ट
पहलगाम बरसी से पहले सख्त चेतावनी, इंडियन आर्मी का कड़ा रुख
Madhya Pradesh High Court सख्त: इंदौर ट्रैफिक पर मांगा जवाब
मन्नत पूरी, फिर मातम: मंदिर से लौटते समय हादसे में महिला की मौत
हीट स्ट्रोक के खतरे को कम करता है कच्चा प्याज