मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश में रिकॉर्ड धान खरीदी जारी
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के कुशल एवं किसान-हितैषी नेतृत्व में मध्यप्रदेश में न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर धान खरीदी का कार्य तेज़ी से और सुचारु रूप से जारी है। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने बताया कि प्रदेश में अब तक 2 लाख 8 हजार 215 किसानों से 13 लाख 21 हजार 347 मीट्रिक टन धान का उपार्जन किया जा चुका है, जो इस सत्र की एक बड़ी उपलब्धि है।मंत्री श्री राजपूत ने जानकारी दी कि केंद्र सरकार द्वारा धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2369 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। प्रदेश में धान खरीदी की प्रक्रिया 20 जनवरी 2026 तक जारी रहेगी। अब तक किसानों को 1122 करोड़ रुपये से अधिक की राशि का भुगतान सीधे उनके बैंक खातों में किया जा चुका है, जिससे किसानों को समय पर आर्थिक संबल मिल रहा है।उन्होंने बताया कि धान विक्रय के लिए प्रदेशभर में अब तक 8 लाख 59 हजार 916 किसानों का पंजीयन किया जा चुका है। खरीदी कार्य को सुव्यवस्थित, पारदर्शी और किसान-अनुकूल बनाने के उद्देश्य से प्रदेश के विभिन्न जिलों में 1403 धान खरीदी केंद्र स्थापित किए गए हैं, जहां सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य समय पर उपलब्ध कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मार्गदर्शन में खरीदी, भुगतान और परिवहन की पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी और सुचारु बनाया गया है, ताकि किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।मंत्री श्री राजपूत ने स्पष्ट किया कि प्रदेश सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता यह है कि प्रत्येक पात्र किसान को न्यूनतम समर्थन मूल्य का लाभ मिले और भुगतान समयबद्ध रूप से सुनिश्चित किया जाए। सरकार किसानों की आय बढ़ाने और कृषि क्षेत्र को सशक्त बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

डिटॉक्स वाटर पीने से पहले जान लें इसके साइड इफेक्ट
पहलगाम बरसी से पहले सख्त चेतावनी, इंडियन आर्मी का कड़ा रुख
Madhya Pradesh High Court सख्त: इंदौर ट्रैफिक पर मांगा जवाब
मन्नत पूरी, फिर मातम: मंदिर से लौटते समय हादसे में महिला की मौत
हीट स्ट्रोक के खतरे को कम करता है कच्चा प्याज